महासमुंद. मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से मौत हो गई. वहीं इनके तीन साथी बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पतेरापाली के 5 ग्रामीण मनरेगा के कार्य निपटा कर सुबह करीब 11 बजे सितली नाला डायवर्सन मछली मारने गए थे. वे जाल बिछा ही रहे थे कि नाला में लगे टुल्लू पम्प की करंट के चपेट में साकूराम ध्रुव पिता सुकलाल ध्रुव (60), जीवराज ध्रुव पिता बगतार ध्रुव (55) की मौत करंट लगने से मौके पर ही हो गई. बताया जाता है कि जीवराज ध्रुव को बचाने गए साकूराम आगे आया था जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनो की मौत हो गई.
https://विष्णु सोलंकी के जज्बे को सलाम! बेटी का अंतिम संस्कार कर मैदान पर पहुंचे, लगाया शतक
मृतक के परिजनों के अनुसार सितली नाला में साकूराम ध्रुव, जीवराज ध्रुव, शंकर गांड़ा, मोहन संवरा, कन्हाई यादव मनरेगा कार्य से आकर सितली नाला डायर्वसन मे मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे तभी यह घटना घटित हो गई. इस घटना को प्रत्यक्ष देख रहे मृतक के तीनों साथियों को यह समझते देर नहीं लगी कि उनके दोनों साथी विद्युत करंट से ही मारे गए हैं. लिहाजा उन्होंने सबसे पहले टुल्लू पम्प बंद कर उसका कनेक्शन अलग किया. बाद कोटवार ने घटना की सूचना महासमुंद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची ओर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी. बहरहाल, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं.
https://नहर में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका







