जगदलपुर. बस्तर विकासखंड के दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बस्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक शाला चितलवार के सहायक शिक्षक (एलबी) प्रहलाद सिंह सेन और प्राथमिक शाला बनियागांव के सहायक शिक्षक उदय सिंह ठाकुर के विरूद्ध मद्यपान कर संस्था में उपस्थित होने और शालेय छात्रों से अभद्र व्यवहार करने संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
https://मजदूरी के लिए जा रहे अधेड़ को हाथी ने पटका फिर कुचलकर मार डाला
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के लिए शहर के स्कूल का किया गया चयन
जगदलपुर. स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के तर्ज पर उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कालोनी को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु चयनित किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा बेहतर शिक्षण व्यवस्था के तहत चयनित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कालोनी जगदलपुर में कक्षाओं में प्रवेश हेतु कोई निर्धारित सीट-सीमा तय नहीं की गई है. वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या यथावत रहेगी. साथ ही संस्था के शिक्षक-शिक्षकाओं के द्वारा सहमति-अहसमति देने पर छत्तीसगढ़ शासन प्रतिनियुक्ति नियम के अधीन प्रतिनियुक्ति दी जाएगी एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति भत्ता की भी पात्रता होगी. साथी ही शिक्षकों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अधीन किए जाने के कारण वरिष्ठता, पदोन्नति, क्रमोन्नति आदि प्रभावित नहीं होंगे एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस आने का प्रावधान रहेगा.
http://‘हीरोपंती 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ के एक्शन का धमाका







