जांजगीर-चांपी. एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी है. जानकारी के अनुसार बरभांठा निवासी लोकेश बरेठ (15) और नीरज चौहान (15) छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे. शनिवार दोपहर दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे. डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए.
https://‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो देख होंगे फिदा
हादसे में दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी. जबकि एक का पैर टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था. इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा. लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर करीब डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम खत्म करवाया. परिवार को 25- 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है.
https://गुटखा-गुड़ाखू 50 फीसदी तक अधिक दाम पर बेचे जा रहे







