रायपुर. खमतराई इलाके में शुक्रवार को दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. अचानक इमारत गिरने से आसपास के हड़कंप मच गया. इस दौरान मकान के पड़ोस में निर्माणाधीन कांप्लेक्स के लिए काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. मकान कई साल पुराना बताया जा रहा है. घटना खमतराई थाना इलाके के मीनू पेट्रोल पंप के पास की है. जानकारी के मुताबिक मकान आशीष मिश्रा का है, उन्होने सुरेश केशवानी को यह मकान किराए पर दे रखा था.
http://शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दूसरी बार बनीं मां, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर
सुरेश केशवानी अभी वर्तमान में उस बिल्डिंग पर रेस्टोरेंट चला रहा था. इस बिल्डिंग के बगल में ही मिलेश कोठारी एक काम्प्लेक्स बना रहा था. इसके लिए उसने वहां गड्ढा खुदवाया था जिससे बिल्डिंग कमजोर हो गई. जिस वक्त 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी उस वक्त अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. बिल्डिंग गिर जाने की आशंका से वो पहले ही बाहर आ गए थे. इसलिए कोई हताहत नहीं हुई. हालांकि बिल्डिंग गिरने से बगल में स्थित टाइल्स की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है. खमतराई थाना प्रभारी का कहना है कि मकान पुराना है. मकान गिरने की वजह से किसी को चोट नहीं आई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
http://BS6 Honda Shine लॉन्च, देगी 14 फीसदी ज्यादा माइलेज







