रायपुर. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के खम्हरिया में सुबह हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी रंजिश की वजह से आरोपी नेमसिंह निषाद ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक खम्हरिया गांव में शुक्रवार को तालाब के पास दो लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त कराई. उनकी पहचान स्थानीय निवासी उल्लास वर्मा (25) और परमानंद निषाद (55) के रूप में हुई.
http://Renault Kwid का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
दोनों के सिर पर लोहे के रॉड से वार किया गया था. कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी नेम सिंह निषाद को धर दबोचा. पुलिस पूछताछ में आरोपी नेमसिंह ने बताया कि 8-10 दिन पहले पुरानी दुश्मनी को लेकर उसकी परमानंद निषाद से गाली-गलौज हुई थी. इसी का बदला लेने के लिए सुबह करीब 9 बजे जब परमानंद तालाब से नहाकर घर आ रहा था, तभी उसके सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी. वहीं उल्लास वर्मा को भी पान ठेला नहीं खोलने के विवाद में रॉड से हमला कर मार डाला.
http://सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज







