আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो पटवारी निलंबित, नामांतरण एवं दस्तावेज ऑनलाइन करने लेन-देन का मामला

Published on: February 9, 2021
---Advertisement---

रायपुर. रायपुर एसडीएम ने हल्का नम्बर 58 ग्राम डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और हल्का नम्बर 60 ग्राम भाटागांव के पटवारी भाई लाल अनंत को जमीन नामांतरण एवं राजस्व दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवज में अवैध रूप से लेन-देन का मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन की यह कार्रवाई उक्त दोनों पटवारियों के द्वारा शासकीय काम-काज के एवज में अवैध रूप से राशि के लेन-देन एवं भ्रष्टाचार की बात रिकॉर्ड किए जाने का स्टिंग वीडियो क्लीपिंग के अवलोकन के बाद की गई है.

http://देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 महिला और 2 युवक गिरफ्तार

एसडीएम रायपुर द्वारा जारी निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि उक्त दोनों पटवारियों द्वारा जमीन नामांतरण और दस्तावेज ऑनलाइन करने डिजिटल सिग्नेचर आदि के मामले में अवैध तरीके से राशि के लेन-देन की बात-चीत का मामला स्टिंग वीडियो क्लीपिंग में सामने आया. इसके बाद एसडीएम रायपुर ने दोनों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया. दोनों पटवारियों का जवाब संतोषप्रद न पाए जाने तथा स्टिंग वीडियो क्लीपिंग में अवैध तरीके से राशि के लेन-देन का मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई. एसडीएम द्वारा ग्राम डंगनिया पटवारी हल्का नम्बर 58 का प्रभार ग्राम सरोना के पटवारी सुरेश कुमार वर्मा को तथा भाटागांव पटवारी हल्का नम्बर 60 का प्रभार मठपुरेना के पटवारी नरेश ठाकुर को अस्थायी रूप से सौंपा गया है.

http://2021 MG ZS EV भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 419 किमी की रेंज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now