আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीकाकरण में सहयोग नहीं करने पर दो पंचायत सचिव निलंबित

Published on: April 20, 2021
---Advertisement---

बलरामपुर. जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ग्राम पंचायत चुमरा एवं रामचन्द्रपुर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत चुमरा के सचिव रामगहन गुप्ता व ग्राम पंचायत रामचन्द्रपुर के सचिव बालदेव यादव मुख्यालय में नहीं पाए गए तथा फोन लगाने पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया. अनुविभागीय दण्डाधिकारी रामानुजगंज के अनुसार पंचायत सचिवों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है.

http://IPL 2021 : CSK ने RR को 45 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

पंचायत सचिव रामगहन गुप्ता व बालदेव यादव का उक्त कृत्य उनके कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम (1) (2) (3) के विपरीत कदाचार की श्रेणी में आता है. अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय कुमार कुजूर ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 के तहत पंचायत सचिव रामगहन गुप्ता व बालदेव यादव को उनके उक्त कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर नियत किया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रत होगी.

http://तात्कालिक आवश्यकतानुसार कलेक्टर खरीद सकेंगे रेमडेसिविर और जीवन रक्षक दवाईयां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now