আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डकैती के प्रयास मामले में इंजीनियर समेत दो और गिरफ्तार

Published on: October 25, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. स्थानीय वार्ड 11 निवासी व्यवसायी नंदू महंती के घर 22 अक्टूबर गुरूवार को हुए डकैती के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक इंजीनियर सहित दो और आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया. एसपी ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. शनिवार को ओड़िशा के दो व सरायपाली के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने के बाद जिला पुलिस के सहयोग से स्थानीय पुलिस जांच में जुटी थी और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ व सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी सहायता से प्राप्त जानकारी पर यह ज्ञात हुआ कि उपरोक्त घटना का मास्टर माइंड विकास प्रधान बरबसपुर थाना बसना हॉल प्रोफेसर कॉलानी रायपुर में रहता है.

जिसके आधार पर साइबर सेल एवं थाना पिथौरा की टीम पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी विकास प्रधान पिता नंदलाल प्रधान (29) को पिथौरा थाना लाकर पूछताछ की गई जिस पर आरोपी ने बताया कि उस पर 10 लाख रुपए कर्ज हो गया है. कर्ज चुकता करने हेतु पिथौरा में बड़े व्यवसायी के घर की रेकी कर अपने साथियों के साथ डकैती करने की योजना तैयार करना स्वीकार किया तथा व्यवसायी नंदू महंती के घर करोड़ो रुपए नगदी मिलने की जानकारी देकर डकैती करने हेतु मकान का रेकी करना बताया. उक्त डकैती कार्य को करने हेतु अपने साथी आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना पिता परदेशी बेहरा (23) साकिन बांजीपाली थाना बसना, आदर्श मिश्रा पिता स्व. सूरज कुमार मिश्रा (21) सा. ग्राम मोहका थाना बसना एवं चैतलाल उर्फ कान्हू पिता पुकराम खुंटे (28) सा. बेलडीही पठार थाना बसना को घटना को अंजाम देने तैयार किया. बया चौक पास स्थित व्यवसायी नंदू महंती के घर को दिखाकर घटना को अंजाम देने हेतु तैयार किया जाना बताए.

http://पिथौरा में कल मनाया जाएगा दशहरा, रावण के 10 फीट पुतले का होगा दहन



टीम ने उपरोक्त आरोपी की निशानदेही पर आरोपी उमेश, आदर्श मिश्रा एवं चैतलाल को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने विकास प्रधान का मित्र होना तथा घटना दिनांक 22.10.20 के एक दिन पूर्व दिनांक 21.10.20 को आरोपी विकास प्रधान द्वारा व्यवसायी नंदू महंती (घटना स्थल) के मकान को दिखाने हेतु आरोपी आदर्श मिश्रा, उमेश उर्फ मुन्ना बेहरा को बया चैक पिथौरा बुलाना व व्यवसायी का घर दिखाना तथा आरोपी चैतराम उर्फ कान्हू का ओड़िशा के आरोपी जुना सोहेला से जान पहचान होना व घटना को अंजाम देने व साथी जुना को ओड़िशा से घटना को अंजाम देने दो-तीन व्यक्तियों को तैयार करना बताया गया तथा आरोपी जुना द्वारा अपने साथी आरोपी सलन निवासी सोहेला, अश्वीन निवासी बड़गुच्छीया, मंजीत बाघ को घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया जाना बताया.

बाद आरोपी आदर्श मिश्रा अपने हाथ में रिवाल्वर एवं जुना अपने हाथ में पिस्टल रखकर, मंजीत बाघ पूर्व योजना अनुसार 22 अक्टूबर को आरोपी एक कार क्रमांक OD17U3868  एवं दो अपाचे मोटर साइकिल से आकर नंदू महंती के घर डकैती करने की नीयत से दाखिल और पिस्टल एवं रिवाल्वर के नोक पर प्रार्थी व उनके परिवार को धमकाते हुए घर का सभी नगदी व सोना-चांदी निकालने कहा. अन्य तीन आरोपी प्रार्थी के घर के बाहर रेकी कर रहे थे. इस प्रकार उक्त घटना को अंजाम देने की बात कही. उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी आदर्श मिश्रा से घटना में प्रयुक्त 01 नग 7.62 रिवाल्वर, 02 नग जिन्दा कारतूस एवं आरोपी चैतलाल खुंटे से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटर साइकिल एवं आरोपी चैतलाल से 01 नग कट्‌टा जब्त किया गया. प्रकरण में अभी और भी आरोपी हैं जो फरार हैं जो ओड़िशा निवासी हैं. पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.  मास्टर माइंड आरोपी विकास प्रधान ने बताया कि डकैती करने हेतु पिथौरा नगर के बाजार अंदर स्थित गुरभेज सिंह के घर को भी घटना हेतु चिन्हित किया गया था.

http://मन की बात में पीएम मोदी की अपील- त्योहारों में संयम से ही रहें, सैनिकों के लिए एक दीया जलाएं



किन्तु उक्त व्यवसायी का मकान नगर के बीच होने एवं आसपास सीसीटीव्ही कैमरा, भीड़भाड़ इलाका होने से घटना को अंजाम नहीं दे पाए. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा प्रशि. उप. पुअ. अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, निरी. सिद्धेश्वर प्रताप सिंह साइबर सेल प्रभारी, संजय सिंह राजपूत, सउनि. नवधाराम खाण्डेकर, प्रआर. प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, प्रवीण शुक्ला, आर. चम्पलेश ठाकुर, हेमंत नायक, त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, युगल पटेल, योगेन्द्र दुबे, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेष ठाकुर, अजय जांगड़े, रवि यादव, शुभम पाण्डेय, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू, लालाराम कुर्रे एवं टीम ने की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now