रायपुर. प्रदेश में रविवार को दो और कोरोना मरीज मिले हैं. ये दोनों मरीज बालोद के बताए जा रहे हैं. एम्स रायपुर ने ट्वीट कर कहा कि बालोद में दो और पॉजिटिव पुरूष मरीज मिले हैं. उन्हे जल्द एम्स में भर्ती कराया जाएगा. बता दें कि कोरोना संक्रमित 2 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद शनिवार शाम को एम्स रायपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 9 हो गई थी पर आज 2 नए संक्रमित मिलने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या फिर से 11 हो गई है.
http://अनुष्का ने शेयर किए अपने तीनों लोक के लुक, वायरल हुआ मीम
बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि बालोद में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बालोद से ही पिछले 72 घंटों में 4 मरीज आए सामने आए हैं. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई है. जिसमें दुर्ग 1, बालोद 4, कोरिया 1 और जांजगीर के 5 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है. जबकि 58 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
http://प्रतिबंधित गुटखा-तम्बाकू के साथ तीन गिरफ्तार
COVID 19 Update-Two more positive male patients found in Balod. They will be admitted in AIIMS shortly.#CoronaWarriors #coronaupdatesindia
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) May 17, 2020
#छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #Balod #बालोद में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
एक्टिव मरीजों की संख्या 11#बालोद से ही पिछले 72 घंटों में 4 मरीज आए सामने
# Chhattisgarh में अब एक्टिव केस की संख्या 11
दुर्ग 1
बालोद 4
कोरिया 1
जांजगीर 5@tamradhwajsahu0 @SarojPandeyBJP
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 17, 2020







