আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘एसपी साहब… छापे में मिली थी दो-दो लीटर शराब, चौकी प्रभारी ने पानी मिलाकर बनाया 40-50 लीटर’

Published on: September 3, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. ग्राम दलदली की महिलाओं ने बया चौकी प्रभारी पर घर घुसकर उनसे अभद्रता का आरोप लगाया है. इन महिलाओं ने अपने परिवार के पुरुष सदस्यों द्वारा घर में रखी दो लीटर महुआ शराब में पानी मिलाकर उसे 40-50 लीटर बनाकर उन्हें 34(2) का मामला बनाकर जेल भेजने का आरोप लगाते एक आवेदन एसपी बलौदाबाजार को देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. दलदली की पवनमती पटेल, सेतबाई, सरोती, मनोज बाई ओगरे एवं बुधियारिन के हस्ताक्षर से एसपी बलौदाबाजार को की गई शिकायत में लिखा गया है कि 01.09.2021 को बया चौकी प्रभारी टांडेकर के द्वारा सुबह 7:50 से 8 बजे के बीच में ग्राम दलदली के ननकीदाऊ पटेल पिता बूढ़ाराम पटेल एवं कन्हैया पिता कुमार ओगरे के घर दबिश दी.

https://शराब के नशे की हालत में पाए गए दोनों शिक्षक निलंबित

प्रभारी को इन दोनों घरों से सिर्फ दो-दो लीटर महुआ शराब मिली. लेकिन चौकी प्रभारी टांडेकर ने गाली-गलौज की और उन लोगों से कहा कि तुम लोगों के साथ भी मैं कुछ भी कर सकता हूं. मैं इतनी ही शराब में बहुत बड़ा अपराध दर्ज कर इनको जेल भेज दूंगा. इतना बोल कर वे इन दोनों व्यक्तियों को अपने साथ चौकी ले गए. जहां इनके ही सामने और गांव के कुछ लोगों के सामने दो-दो लीटर शराब को चौकी से दो प्लास्टिक ड्रम में पानी डालकर 40 लीटर व 50 लीटर बनाकर ननकीदाऊ पटेल व कन्हैया ओगरे को 34 (2) में अपराध कायम करके जेल भेज दिया.

https://‘तथ्यात्मक जानकारी देने के बजाय खनिज अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी सेवा संहिता की शर्तों का खुला उल्लंघन’

महिलाओं ने चौकी प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बहरहाल, वन ग्रामों में मेला मड़ई के नाम पर खड़खड़िया एवं अवैध शराब की बिक्री के मामले से चर्चा में आए बया चौकी प्रभारी की उक्त कार्रवाई ने उन्हें पुनः चर्चा में ला खड़ा किया है. बहरहाल अब देखना होगा कि आम लोगों से दोस्ताना व्यवहार करने की नसीहत देने वाले पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चर्चित चौकी प्रभारी पर कोई कार्रवाई करते हैं या अभी और किसी अन्य मामले में शिकायत का इंतजार करेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now