महासमुंद. साइबर सेल और बागबाहरा पुलिस की टीम ने साढ़े 26 लाख कीमती 477 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी बहुमूल्य रत्न को महासमुंद, कोमाखान व बागबाहरा में खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1+4) जौफ, 379 भादवि के तहत कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि सूचना मिल रही थी कि दीगर राज्यों व गरियाबंद जिले के बेहराडीह, पालयीखंड क्षेत्रों से बहुमूल्य रत्न हीरा लाकर महासमुंद, कोमाखान, बागबाहरा में खपाया जा रहा है.9 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी ओड़िशा से ग्राम रेवा घाट से होकर दो व्यक्ति हीरा लेकर मोटरसाइकिल से आने वाले हैं.
http://केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी महंगाई भत्ते की तीनों बकाया किश्तें
जिस पर साइबर सेल तथा बागबाहरा पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. संयुक्त टीम ने बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवा दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे मोटर साइकिल में सवार दो संदग्धि व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम-पता फकीर मेहेर पिता चांदो मेहेर (46) निवासी भालूमुड़ा थाना बंगोमुड़ा जिला बलांगीर एवं दूसरे ने दिब्यरंजन बेहरा पिता स्व. भ्रमर बेहरा (30) खरियाररोड वार्ड 01 हाईस्कूल नुवापड़ा का रहने वाला बताया. जब उक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो दोनों की पेंट से पॉलीथिन में रखे सफेद रंग के कागज में लिपटा बहुमूल्य रत्न हीरा मिला. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 477 नग छोटे-बड़े आकार का कुल 219.4 कैरेट हीरा कीमती 26.50 लाख रुपए बरामद की गई.
http://कालाबाजारी के लिए लाखों टन रेत का अवैध भंडारण, प्रशासन मौन
आरोपियों के पास से उक्त रत्न के कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए. श्री ठाकुर ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वे बेहराडीह, पायलीखंड क्षेत्रों से बहुमूल्य हीरा लाकर महासमुंद जिले में बेचते हैं इससे पूर्व भी वे तस्करी कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि उक्त रत्न में सबसे बड़े आकार के हीरे का कुल वजन 06.20 ग्राम है जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. तीन नग मध्यम टुकड़ा वजनी 01.53 कीमत करीब 90 हजार रुपए तथा 473 नग छोटे टुकड़े वजन 36.15 कीमत 5.50 लाख रुपए है. आरोपियों के पास हीरा सहित एक पल्सर मोटर साइकिल कीमत 80 हजार, दो नग मोबाइल कीमत 20 हजार रुपए और 1760 रुपए नगदी बरामद किया गया है.
चाणक्य नीति : जानें जीवन में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाए https://t.co/kQWQ0ENVj3
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 10, 2021







