कवर्धा. तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक कुकदूर थाना के झिंगराडोंगरी में चार बच्चियां एक साथ नहाने गईं थी. तालाब में नहाते-नहाते चारों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं. आस पास के लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया लेकिन दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका और डूबने से उनकी मौत हो गई. उमेश्वरी साहू (11) और लक्ष्मी साहू (12) को जब तक पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी सांस थम गई थी. जिसके बाद इस पूरे घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना आज करीब 9 बजे की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई है.
http://VIDEO : ICICI बैंक में डाका, 6 अपराधियों ने लूटे 8 लाख रुपए
उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
दुर्ग. अनुविभाग-धमधा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत क्रमशः अगार, डोमा, डगनिया, रहटादाह, गोरपा, परसबोड़ घोंठा, बिरेझर, पेन्ड्री (गो.), अछोटी, ढौर, कोड़िया, टेमरी, पेण्ड्रीतराई, मलपुरीखुर्द, ओटेबंध, मलपुरीकला, डोडकी, बोरी फुण्डा, टेकापार, ढाबा, डूमर में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य दुकान रिक्त होने से इस पंचायतों में शासन के दिशा निर्देश के अनुसार छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका (9) के अनुसार पृथक पृथक शा.उ.मू. दुकान आबंटन किया जाना है. इस हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व. सहा. समूह प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम वन सुरक्षा समितियां नियत दिनांक 21/10/2019 तक स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा कार्यालय में उपस्थित होकर विहित प्रारूप अपना आवेदन पत्र समस्त वांछित दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं. विहित प्रारूप एवं वांछित दस्तावेजों के संबंध में कार्यालयीन समय में कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
http://8 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची







