आरंग. महानदी पार कर दो दंतैल पारागांव पहुंच गए. आज सुबह जब दोनों दंतैल नेशनल हाईवे-53 पार कर रहे थे तब उन्हे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शोरगुल होने पर दंतैलों ने भीड़ पर हमला कर दिया. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी. वन विभाग का अमला इन पर नजर बनाए हुए हैं और इन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के 8 गांवों में घरों से बाहर न निकलने अलर्ट जारी कर दिया गया है.
http://VIDEO : हार्दिक पंड्या ने कहा- कॉफी बहुत महंगी पड़ी, अब ग्रीन टी पीता हूं
सहायक वन क्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रुव ने बताया कि दो दंतैल ग्राम गुदगुदा में डेरा जमाए हुए थे. आज सुबह दोनों महानदी के किनारे से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से लगे ग्राम पारागांव पहुंच गए. राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर दोनों निसदा की ओर विचरण करने चले गए. वापस पारागांव आने पर ग्रामीणों के शोर मचाने से दंतैल उत्तेजित हो उठे और बस्ती में घुस गए. जिससे वहां अफरा तफरी मच गई और इस दौरान एक महिला घायल हो गई. बताया जा रहा है कि हाथी अभी पारागांव नर्सरी के आसपास विचरण कर रहे हैं.
http://अमिताभ के कमरे में घुसा चमगादड़, बिग बी बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा







