कसडोल. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक महिला और बच्चे की मौत हो गई. वहीं एक युवक और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सेमरा से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव खर्री (कसडोल) लौट रहे थे. इसी दौरान सेल के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही गणेश बाई (55) और दक्ष कुमार (6) की मौत हो गई. हादसे में कृष्ण कुमार (28) और रिया वर्मा (3) घायल हो गए. जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.
http://सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क ? प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार
कौशल प्रशिक्षण के लिए 89 हितग्राहियों का चयन
बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए 89 हितग्राहियों का चयन किया गया है. हितग्राहियों का चयन बलौदाबाजार विकासखण्ड के 8 प्रमुख गांवों में शिविर आयोजित कर काउंसिलिंग के बाद किया गया है. चयनित हितग्राहियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन भी लिया गया है. उन्हें सकरी स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. कौशल विकास योजना के सहायक संचालक अनिल प्रधान ने बताया कि चयनित 89 हितग्राहियों में से 41 इलेक्ट्रानिक्स, 25 इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर तथा 14 आटोमोटिव्ह ट्रेड से हैं. डिप्टी कलेक्टर मिथलेश डोण्डे एवं मोटिवेशनल स्पीकर एसएम पाध्ये ने भी पनगांव में आयोजित शिविर में हिस्सा लेकर युवाओं को सम्बोधित किया. उन्होंने स्वरोजगार के लिए उपयोगी व्यवसायों की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया.
http://वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही, कई पंचायत सचिव निलंबित







