पिथौरा. नगर में लॉकडाउन के बीच दो कोरोना मरीज मिलने से अब नगर का मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस दौरान मात्र आपात सेवाएं एवं किसानों के कार्य हेतु ही अनुमति दी जा रही है. नगर के मुख्य मार्ग वार्ड 5, 15 एवं 11 का कुछ हिस्सा कंटेन्मेंट जोन घोषित कर इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है. लॉकडाउन के तहत कलेक्टर महासमुंद द्वारा घोषित नगरीय निकायों में लॉकडाउन नगर में भी पूरी सख्ती से लागू कर दी गई है. शहर के मुख्य स्थानों एवं सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है. नगर के थाना चौक से बागबाहरा जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद किया गया है. इसके अलावा मुख्य मार्ग से वार्ड 6 की ओर जाने वाले सभी रास्तों को भी बेरिकेट्स लगाकर बंद किया गया है.
http://उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत
नहीं मिलेगी छूट : एसडीएम
स्थानीय एसडीएम एसएस मरकाम ने बताया कि नगर में 30 जुलाई से लॉकडाउन चल रहा है. नगर की सीमाएं अनावश्यक आने-जाने वालों के लिए सील की गई है. लॉकडाउन के दौरान ही शनिवार को नगर के वार्ड 5 के निवासी 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं इसलिए अब पूरी तरह यह क्षेत्र सील रहेगा. वे स्वयं लगातार पूरे क्षेत्र का दौरा कर निगरानी रखे हुए हैं. सोमवार को रक्षाबंधन में कुछ छूट मिलने के संबंध में श्री मरकाम ने बताया कि पर्व के बावजूद कोई भी प्रशासनिक ढील नहीं दी जाएगी.
http://भाई की राशि अनुसार बांधें राखी, जीवन में आएगी खुशहाली
राखी में थोड़ी छूट का आग्रह करेंगे : अनंत सिंह
इधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने बताया कि कल हिन्दू धर्म में भाई-बहन का पावन पर्व है. इसे कोरोना के कारण सादगी से घरों में मनाया जाए. इसके अलावा कुछ अन्य ग्रामों में रहने वाले भाई-बहनों के आने-जाने के लिए इस दिन थोड़ी छूट दी जानी चाहिए जिससे भाई-बहनों के इस पर्व में कोई बाधा न आए. इसके लिए वे स्थानीय एसडीएम से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं.







