আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद जिले में मिले दो कोरोना मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि

Published on: July 17, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिले में गुरूवार देर रात दो क़ोरोना मरीज मिले हैं. जानकारी के मुताबिक एक पिथौरा ब्लॉक के कुम्हार पारा सांकरा एवं एक महासमुंद ब्लॉक के नांदगांव वार्ड 17 के हैं. दोनों के  रैंडम सेम्पल लिए गए थे जिनकी जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. जिन्हें इलाज के लिए राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल भेजा गया है. जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.

http://सरपंच संघ पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव, एवन और भूखन ढाई-ढाई साल के लिए होंगे अध्यक्ष

निरीक्षण में कालातीत दवाई एवं बीज बरामद, उड़नदस्ते ने सील किया कृषि सेवा केन्द्र

बलौदाबाजार. कसडोल के समीपस्थ ग्राम बैगनडबरी के किसान द्वारा यूरिया के साथ दुकानदार द्वारा डी.ए.पी. खाद ले जाने अनिवार्य शर्त रखने संबंधी रेवा खाद दुकान कसडोल की शिकायत किए जाने पर एसडीएम कसडोल ने तहसीलदार, कृषि विभाग के अमला एवं राजस्व विभाग के अमला के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया. मौका निरीक्षण में पोस मशीन अनुसार स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक में भारी अंतर पाया गया. परिसर में ही स्थित अन्य फर्म जोगी कृषि सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया. सेवा केन्द्र में दुकान में भारी मात्रा में कीट नाशक एवं बीज एक्सपायरी डेट की पाई गई. सभी एक्सपायरी डेट की कीट नाशक एवं बीज पैकेट की सूची बनाकर दुकान को सील किया गया.

कसडोल में ही अन्य खाद दुकान आचार्य कृषि सेवा केन्द्र में भी निरीक्षण में पोस मशीन अनुसार स्टॉक और भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक में भारी अंतर पाया गया. फर्टिलाईजर निरीक्षक को बुलाकर दोनो खाद दुकान एवं कृषि बीज एवं कीट नाशक दुकान की यथा स्थिति से अवगत कराया गया. किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिये खाद दुकान को सील नहीं किया गया, परंतु दोनों खाद दुकानों में कर्मचारी तैनात कर दिया गया, ताकि अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने या अन्य किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति न रहे. आगे विधि सम्मत कार्रवाई हेतु एसडीएम कसडोल द्वारा प्रकरण जिला कार्यालय को भेजे जाने की जानकारी दी गई.

http://असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now