दुर्ग. पति-पत्नी समेत दो बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार कुम्हारी के कपसदा गांव में पूनाराम टंडन की बाड़ी है. वहां ओडिशा के बलांगीर से आकर भोलानाथ यादव (34) अपने परिवार सहित बाड़ी में ही बने मकान में रहता था. भोला और उसकी पत्नी दोनों यहां खेती-बाड़ी करते थे. गुरुवार सुबह जब कुछ ग्रामीण इस ओर पहुंचे तो भोला का शव मकान के बाहर पड़ा था. अंदर उसकी पत्नी नैना (30) और उसके 7 और 12 साल के दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद की लाश थी.
https://अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सभी के सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे. बुधवार-गुरुवार देर रात को अज्ञात ने वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी से चारों के सिर में वार किया. इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में संदेह है कि हत्याएं एक ही व्यक्ति ने की है. जिस कुल्हाड़ी से वार किया गया है वह बरामद कर ली गई है. भोलानाथ के दो बच्चे और हैं, लेकिन वे रात को अपने चाचा के यहां सोने जाते हैं. बुधवार रात को भी दोनों पास की बाड़ी में रहने वाले अपने चाचा के यहां सोने चले गए. इसलिए दोनों की जान बच गई.
https://9 साल के बच्चे पर भालुओं का हमला, आंख और चेहरे को नोचा







