महासमुंद/सरायपाली. अंतर्राज्यीय बैरियर रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को डेढ़ करोड़ रुपए के चांदी से बने विभिन्न प्रकार के आभूषण को अवैध रूप से परिवहन करने वाले दो लोगों को पकड़ा है. गुरुवार को महासमुंद में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सिंघोड़ा थाना के अंतर्राज्यीय बैरियर रेहटीखोल के पास साइबर सेल व सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने बुधवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान कार सीजी 04 सीएल 6777 को रोका. जिसमें 2 लोग सवार थे.
https://नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा, राशि महिलांग बनीं अध्यक्ष
शक होने पर पुलिस ने वाहन की डिक्की खुलवाई तो देखा 20 बैग, एक अटैची में चांदी के बने विभिन्न प्रकार आभूषण (पायल, ब्रेसलेट, कड़ा, चुड़ा व अन्य आभूषण) वजनी करीब 251.900 किलो कीमती करीब एक करोड़ 51 लाख 14 हजार रुपए और नकदी साढ़े 72 हजार रुपए रखा मिला. कोई वैध कागजात ना होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी के आभूषण और नकदी जब्त किए. पकडें गए आरोपियों में राम रूचि पटेल (36) निवासी बोरिया खुर्द संतोषी मंदिर के पास रायपुर और वाहन चालक शिव कुमार गंधर्व (24) निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर बताया. पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अनिल ललित ज्वेलर्स, सदर बाजार रायपुर का कर्मचारी होना बताया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1+4) व धारा 379 के तहत कार्रवाई की.
https://मशहूर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस







