नई दिल्ली. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बार फिर पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस ‘ट्विटर ब्लू’ को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कहा कि यूजर्स अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं, ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें. ट्विटर ने शनिवार को इस सर्विस को रिलॉन्च करने की जानकारी दी थी. कंपनी ने लिखा- हम सोमवार को ट्विटर ब्लू फिर से शुरू कर रहे हैं. यूजर्स को वेब पर सदस्यता के लिए 8 डॉलर प्रतिमाह और iOS पर ब्लू चेकमार्क सहित यूजर्स फीचर्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए 11 डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करना होगा. सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको एडिट ट्वीट, 1080p वीडियो अपलोड रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी.
https://जिस पत्नी की हत्या के लिए काटी जेल, वह राजस्थान में मिली जिंदा
ट्विटर ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके अकाउंट से तब तक ब्लू टिक हट जाएगा, जब तक की ट्विटर द्वारा फिर से उनका अकाउंट वेरिफाई नहीं किया जाता. यानी आप प्रोफाइल फोटो बदलते हैं तो आपको ब्लू टिक के लिए अकाउंट फिर से वेरिफाई कराना होगा. पेड प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस को शुरू करते हुए ट्विटर ने लिखा- आपके धैर्य के लिए धन्यवाद क्योंकि हमने ब्लू सर्विस को बेहतर बनाने के लिए काम किया है- हम उत्साहित हैं और जल्द ही आपके साथ और शेयर करने की उम्मीद कर रहे हैं!
https://किशनपुर में सुबह से हजारों की भीड़, मालवाहकों से भी पहुंच रहे दर्शनार्थी










