नई दिल्ली. TVS ने देश में Ntorq 125 XT स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. स्कूटर नए टेकनोलॉजी फीचर्स से भरा हुआ है और एक हाइब्रिड TFT और LCD कंसोल के साथ SmartXonnectTM कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म के साथ है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,02,823 रुपए है. यह 60 से ज्यादा नए कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है जैसे ‘स्मार्टएक्सटॉक’ – एडवांस्ड वॉयस असिस्ट और सोशल मीडिया अलर्ट, न्यूज और वेदर फीचर्स के लिए ‘स्मार्टक्सट्रैक’ है. एनटॉर्क 125 एक्सटी स्कूटर का अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर अब सीधे वॉयस कमांड एक्सेप्ट कर सकता है. स्कूटर में स्टार्ट-स्टॉप फ़ंक्शन के साथ TVS IntelliGO टेक्नोलॉजी भी है. एक अन्य फीचर में इसके नए हल्के और स्पोर्टियर अलॉय व्हील हैं जो इसे ईंधन की बचत करते हुए बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम बनाते हैं.
https://‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जबरदस्त है कार्तिक का स्वैगी स्टाइल
इस स्कूटर से राइडर्स को फूड डिलीवरी स्टेटस भी ट्रैक करने की सुविधा मिलती है, जो देश में पहली बार टू-व्हीलर पर देखा गया फीचर है. यह नए ट्रैफिक टाइम स्लाइडर स्क्रीन के साथ भी आता है जो राइडर्स को क्रिकेट और फुटबॉल स्कोर पर एक क्विक नज़र डालने देता है, लाइव AQI ट्रैक करता है, समाचार और बहुत कुछ ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार के समय देता है. टीवीएस SmartXonnectTM प्लेटफॉर्म एक ब्लूटूथ-इनेबल टेक्नोलॉजी है जिसे TVS कनेक्ट मोबाइल ऐप के साथ जोड़ा गया है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. स्कूटर में 124.8 सीसी का तीन-वाल्व एयर-कूल्ड रेस-ट्यून फ्यूल इंजेक्शन (आरटी-फाई) इंजन दिया गया है जो 7,000 आरपीएम पर 6.9 किलोवाट की पावर और 5,500 आरपीएम पर 10.5 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है. स्टाइल के मामले में, स्कूटर को नियॉन ग्रीन नाम की एक नई पेंट स्कीम दी गई है.










