আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TVS Ntorq 125 Race XP भारत में लॉन्च, वॉइस असिस्ट फीचर से है लैस

Published on: July 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. TVS Motor Company ने भारतीय बाजार में नई Ntorq 125 Race XP स्कूटर को लॉन्च किया है. नई टेक्नोलॉजी से लैस इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,275 रुपए रखी गई है. टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में एक अपडेटेड Smartxonnect (स्मार्टक्सोनेक्ट) कनेक्टिविटी फीचर और डुअल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. स्मार्टक्सोनेक्ट एक खास ब्लूटूथ-इनेबल्ड टेक्नोलॉजी है जिसे एक विशेष TVS कनेक्ट मोबाइल ऐप के साथ जोड़ा गया है. यह एंड्रॉयट और एपल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

http://महंगाई की मार, लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

टीवीएस का दावा है कि नए स्कूटर के स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम में अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर है. इसमें मोड चेंज, नेविगेशन, कंसोल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और डू नॉट डिस्टर्ब जैसे कई कनेक्टिविटी फंक्शन शामिल हैं. खास बात यह है कि इस स्कूटर को 15 विभिन्न वॉयस कमांड दिए जा सकते हैं. जिसके जरिए राइडर सिर्फ बोलकर इसके फीचर्स को चालू और बंद कर सकता है. टीवीएस का दावा है कि स्कूटर का नेविगेशन फंक्शन में ‘सेव एड्रेस’ जैसा फीचर भी मिलता है.

http://आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जरूरी है सावधानी, गाइडलाइन जारी

टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) टेक्नोलॉजी के साथ 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलना जारी है. यह इंजन 10.2 PS का पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह स्कूटर दो अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ आता है, जिसमें रेस मोड और स्ट्रीट मोड शामिल हैं. रेस मोड में यह स्कूटर अधिकतम 98 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. वहीं, इसका स्ट्रीट मोड शहरी क्षेत्र में ड्राइविंग के लिए बेहतर है. कंपनी का दावा है कि स्ट्रीट मोड में Ntorq 125 Race XP स्कूटर का माइलेज बढ़ जाता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now