नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने Apache RTR 160 4V का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1,30,090 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. नई 2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition को Apache RTR 160 4V के स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कॉस्मेटिक के साथ-साथ मैकेनिकल रूप से अपडेट्स भी किया गया है. इसमें कुछ नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर भी मिलते हैं. मोटरसाइकिल को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम और लाइन-अप में शामिल होने वाले नए पर्ल व्हाइट कलर में बेचा जाएगा. मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो, Apache RTR 160 4V में एक नया एक्जॉस्ट मिलता है. टीवीएस ने इसका नाम ‘बुलपप एग्जॉस्ट’ रखा है और उम्मीद है कि यह बेहतर आवाज देगा.
https://छात्रों ने क्लास में टीचर के सामने गाया ‘श्री औरत चालीसा’! वायरल हुआ वीडियो
इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन मिलता है. यह इंजन 9,250 rpm पर 17.30 bhp का बेस्ट-इन-क्लास पावर आउटपुट और 7,250 rpm पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें 3 राइडिंग मोड – अर्बन, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं. अर्बन और रेन मोड में, टॉप स्पीड 103 किमी प्रति घंटे तक सीमित है, जबकि स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाती है. टीवीएस Apache RTR 160 4V Special Edition में SmartXonnect भी दे रहा है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अन्य सामान्य सूचनाओं के अलावा गियर शिफ्ट इंडिकेटर भी दिखा सकता है. एलईडी हेडलैंप को नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया गया है.
https://विधानसभा के दूसरे दिन जमकर हंगामा, अजय चंद्राकर-शिव डहरिया में नोकझोंक और धक्का-मुक्की










