আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: September 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. तेलुगू टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने मंगलवार रात अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह हैदराबाद के एस्सार नगर पीएस मथुरा नगर में एच 56 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहती थीं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल श्रावणी के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. परिवार ने एक्ट्रेस की मौत के पीछे फाउल प्ले का दावा किया है.

http://खल्लारी पहाड़ी में दो हाथियों ने डाला डेरा, क्षेत्र में दहशत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि देवराज रेड्डी द्वारा उत्पीड़न की वजह से श्रावणी ने आत्महत्या की. बताया जा रहा है कि देवराज ने श्रावणी को परेशान किया, जिसके अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मृतका के परिवार ने एस्सार नगर पुलिस स्टेशन में देवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गौरतलब है कि श्रावणी ने अपने 8 साल के करियर में कई टीवी शोज में काम किया था. श्रावणी की हिट लिस्ट में ‘मौनरागम’ और ‘मनसु ममता’ जैसे कई धारावाहिक शामिल हैं. श्रावणी इस समय ‘मानसू ममता’ सीरियल में नजर आ रही थीं.

http://21 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, एसओपी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now