जांजगीर-चांपा. पुलिसकर्मियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सभी जवान मालखरौदा के मोहतरा गांव में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. जानकारी के अनुसार बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना. इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में 15-20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
https://संसदीय सचिव के प्रयास से विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति
इनमें 8-10 महिला सिपाही हैं. हादसे के समय बस में 45 पुलिसकर्मी सवार थे. बाकी सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं. सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवरीनारायण अस्पताल भेज गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते सामने से जा रही बस से ट्रक की टक्कर हो गई. ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है. उसे भी प्राथमिक उपचार दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना. इस दौरान उन्होंने बिलासपुर रेंज आईजी से फोन पर बात की और जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं. वहीं खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने अपना जांजगीर दौरा रद्द कर दिया है.
https://2022 Range Rover SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







