पिथौरा. अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करते एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. ट्रक दुर्घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मयंक शर्मा (26) निवासी सरायपाली ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि CG 04 जेडडी 6354 का चालक अवैध रूप से मवेशी परिवहन करते ट्रक को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर चट्टान से टकरा दिया. इससे मौके पर ही 5 बैलों की मौत हो गई और 26 गाय एवं बैल की हालत गंभीर है.
https://छात्रा से अनाचार के आरोप में NSUI प्रदेश महासचिव गिरफ्तार
घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने धारा 279, 429, छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडडी 6354 के चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. ट्रक चालक एक्सीडेंट के बाद ही फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मृत मवेशियों का पशु चिकित्सक से पीएम कराकर कफन-दफन किया गया. शेष गाय को गौशाला तेंदूकोना को सौंपा गया. उक्त कार्रवाई में गौसेवकों एवं पिथौरा पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है.
https://गलत जाति प्रमाण पत्र मामले में ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर







