আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, महिला मृत, दर्जन भर घायल

Published on: January 12, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी यात्री बस को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और दर्जन भर य़ात्री घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. बाकी घायलों को पलारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक यात्री बस रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी. इसी दौरान अमेरा के पास ड्राइवर बस खड़ी कर सवारी उतार रहा था, तभी अचानक पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से फंसे मुसाफिरों को बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया, जबकि बस ड्राइवर फरार हो गया है. साथ ही दोनों वाहनों को थाने ले आया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंचा सेना का जवान, परिवार में मचा कोहराम

राज्यपाल और मुख्यमंत्री  की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश

रायपुर. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ. युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर आजमाईश की इस जोर आजमाईश में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है. रस्साकसी के अलावा गोंटा, भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी, दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों में भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बांटी और पिट्ठुल खेला. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़े.

http://अपनी आवाज से धमाल मचा रही हैं ये जुड़वा बहनें, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now