बलौदाबाजार. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. हादसे में बहू गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम ससहा निवासी साधुराम साहू (75), पुत्र रामकुमार साहू (35) और बहू लक्ष्मी साहू (30) पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए गांव गए थे, वहां से मंगलवार देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर रायपुर लौट रहे थे. इस दौरान खरतोरा नाका के पास ट्रक से टक्कर लगते ही तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे. सिर पर चोट लगने से पिता-पुत्र साधुराम साहू और रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहू लक्ष्मी घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पलारी अस्पताल में भर्ती कराया.
http://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में लंबे समय तक रह सकता है कोरोना
कुम्हारी जलाशय से खेतों को मिलने लगा पानी
बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद रायपुर जिले में स्थित कुम्हारी जलाशय से जिले के सुहेला इलाके में खेतों को पानी मिलने लगा है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी जलाशय से विगत 16 अगस्त को सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया गया है. बलौदाबाजार जिले के सुहेला अंचल के 4 गांव-भटभेरा, बुड़गहन, बिटकुली एवं धोबनीडीह के लगभग 521 एकड़ खेतों में खरीफ फसलों की सिंचाई की जा चुकी है. सिंचाई का यह कार्य लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक भटभेरा के 84 हेक्टेयर, बुड़गहन के 58 हेक्टेयर, बिटकुली के 51 हेक्टेयर एवं धोबनीडीह के 18 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई की जा चुकी है. कुम्हारी जलाशय में फिलहाल 51 प्रतिशत जलभराव है. इसलिए अनुबंधित ग्रामों के खेतों को प्राथमिकता के साथ सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है.
http://डीजे की धुन पर मोनालिसा का जबरदस्त डांस, वीडियो में दिखा ग्लैमरस अंदाज







