नई दिल्ली. ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tiger 850 Sport मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है. नई टाइगर मोटरसाइकिल ट्रायम्फ की एडवेंचर बाइक्स की टाइगर रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल होगी. कंपनी ने नई Tiger 850 Sport की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11,95,000 रुपए तय की है. नई टाइगर 850 स्पोर्ट में कंपनी का मशहूर 900 cc ट्रिपल इंजन प्लेटफॉर्म मिलता है. इस इंजन को टाइगर 900 रेंज के मॉडल में भी इस्तेमाल किया गया है. ट्रायम्फ का कहना है कि नई टाइगर मोटरसाइकिल में ‘उच्च-विशेष उपकरण और प्रौद्योगिकी’ मिलती है, जो विशेष रूप से उन सवारों के लिए विकसित की गई है जो कम कीमत पर ज्यादा प्रबंधनीय परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं.
http://चाणक्य नीति : संबंधों को रखना चाहते हैं मजबूत तो इन बातों का रखें ध्यान
इस मोटरसाइकिल में 888 cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है जो टाइगर 900 रेंज की बाइक में इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 8,500 rpm पर 84 bhp का अधिकतम पावर और 8,500 rpm पर 82 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्लिप और असिस्ट क्लच टेक्नोलॉजी मिलती है. ट्रायम्फ का दावा है कि कम आरपीएम पर पावरट्रेन की कार्यप्रणाली टी-प्लेन क्रैंक के अपने 1-3-2 फायरिंग ऑर्डर की वजह से मिलती है. नई टाइगर में ऑल-एलईडी लाइटिंग, दो राइडिंग मोड्स – रेन एंड रोड, 5-इंच की फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसे दो साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी के साथ पेश किया गया है, जबकि इसकी सर्विस 16,000 किमी पर करानी होगी.
http://2021 MG ZS EV भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 419 किमी की रेंज










