बलौदाबाजार. परिवार में किसी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर सम्पूर्ण परिवार को कोरोना पॉजीटिव मानते हुए तत्काल घर पर ही इलाज़ शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे लोगों को होम आइसोलेशन में रखकर अस्पताल जैसी दवाई-पानी उपलब्ध कराई जाएगी. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन के बाद आज इस आशय के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि अब केवल गंभीर मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. सामान्य लक्षण वाले मरीज़ों का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा. कलेक्टर श्री जैन ने जिला कोविड अस्पताल सहित सभी कोविड केयर सेंटरों में खान-पान और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के जरिये इन अस्पतालों की रोज़ निगरानी रखी जाएगी.
http://IPL 2020 का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन कौन सी टीमें भिड़ेंगी
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों को निगरानी का दायित्व सौंपा गया है. कोरोना नियंत्रण कक्ष को 24 सौं घण्टे सक्रिय कर दिया गया है. इसका नम्बर 07727 223532 है. श्री जैन ने कहा कि जिले में कोरोना मरीज़ों के इलाज़ की पर्याप्त इंतज़ाम हैं. लगभग 100 से ज़्यादा बेड अभी भी खाली हैं. किसी को परेशान होने अथवा चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है. कलेक्टर ने कहा कि अब पहले से ज्यादा संख्या में मरीज़ों की पहचान हो रही है. इसका एक प्रमुख कारण पहले से ज्यादा संख्या में टेस्ट किया जाना है. जिले में प्रतिदिन फिलहाल 700 के आसपास टेस्ट हो रहे हैं. इसकी क्षमता बढ़ाकर हमें 1 हज़ार तक ले जाने का है. उन्होंने फिर से जोर देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना, हाथ की बार-बार सफाई और योग-व्यायाम ही कोरोना से बचने का प्रभावी उपाय है.
http://Tata Harrier का नया वेरिएंट लॉन्च, सनरूफ के साथ मिलेंगे ये फीचर्स







