আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन्यप्राणियों के शिकार के लिए बिछाया था जाल, दो रंगे हाथ पकड़ाए

Published on: November 29, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. बार अभ्यारण्य से लगे अर्जुनी वन परिक्षेत्र में पदस्थ सक्रिय परिक्षेत्र अधिकारी ने एक बार फिर वन्यप्राणियों के शिकार करने वालों को रंगे हाथ धर दबोचा. को गुरुवार को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार रात अर्जुनी वन परिक्षेत्र में पूर्व की तरह रेंजर टीआर वर्मा के नेतृत्व में गश्त चल रही थी. इस बीच रात करीब 9 बजे अर्जुनी परिक्षेत्र के पश्चिम अर्जुनी के आरक्षित वन कक्ष क्र 356 में स्थित शक्ति नाला के पास पगडंडी में जमीन से करीब 10 से 15 इंच ऊपर खुंटी के सहारे लोहे की तार काफी दूर तक फैली थी. इस तार को एक किसान के बोरवेल में लगे विद्युत कनेक्शन से जोड़कर इसमें करंट प्रवाहित किया गया था. चूंकि वनों में शिकारी अक्सर इसी आसान तकनीक का उपयोग कर शिकार करते है इसलिए वह विभाग का गश्तीदल इस बात का खास ख्याल रखता है.

http://महिला डॉक्टर ने बहन को फोन कर कहा- गाड़ी पंक्चर हो गई, डर लग रहा है…फिर मिली जली हुई लाश

शिकार का करंटयुक्त जाल देखकर वन अफसर वर्मा ने पहले तार से विद्युत करंट हटाया और वहीं आसपास स्वयं वर्मा, वनपाल लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, प.र. प्रवीण कुमार आदिले, परिसर रक्षी हरिराम साहू, वनरक्षक खगेश्वर ध्रुव एवं रामभरोस साहू सहित अन्य वन अमले को आसपास ही निगरानी हेतु लगाया गया. गुरुवार प्रातः करीब पौने 6 बजे 2 ग्रामीण जाल के पास पहुंच कर कोई शिकार नहीं फंसने के कारण जाल की तार समेट ही रहे थे कि रात भर से इनके इंतजार में बैठे वन अमले ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया. आरोपियों ने अपना नाम परदेशी पिता रतन सिंह ठाकुर एवं आनन्द पिता स्व. रामाधीन बरिहा बताया. आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. विभाग ने आरोपियों से जीआई तार 5 बंडल करीब 3520 किलो, फंदा लगाने में प्रयुक्त खाली दवाई की शीशी 48 नग, लोहे की हसिया 01 नग, खाली सीमेंट बोरी 3 नग एवं नायलॉन थैला 01 नग जब्त किया है.

http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का पार्टी सॉन्ग ‘चंडीगढ़ में’ रिलीज, सुनकर थिरक उठेंगे आप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now