আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसडीएम के फर्जी पत्र एवं सील-मुहर से बनाया परिवहन पास, FIR

Published on: May 15, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. सिमगा एसडीएम के फर्जी पत्र एवं सील-मुहर से परिवहन पास जारी किए जाने का मामला सामने आया है. भास्कर पयासी नामक उक्त व्यक्ति ने इस फर्जी पास से जबलपुर की यात्रा भी की है. एसडीएम की रिपोर्ट पर सिमगा थाने में इस पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है. आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 472, 188 और महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत अपराध (एफआईआर) पंजीबद्ध किया गया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी धनीराम रात्रे द्वारा सिमगा थाने में की गई लिखित शिकायत के अनुसार उनके कार्यालय का फर्जी पत्र एवं नकली सील-मुहर का उपयोग करते हुए भास्कर पयासी के नाम से एक पास तैयार किया गया.

http://मालखाना से 7 पेटी शराब गायब, थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित

11 मई की तारीख में पास जारी होना बताया गया है. पास में वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 5656 का उल्लेख किया गया है. सिमगा से जबलपुर की यात्रा के लिए फर्जी परिवहन पास बनाया गया है. इस कूटरचित परिवहन पास के आधार पर भास्कर ने जबलपुर की यात्रा भी की है. एसडीएम का हस्ताक्षर भी कूट रचित पास में नकली तरीके से किया गया है. पास में जो जावक नम्बर दर्शाया गया है, वह भी फर्जी है. एसडीएम ने फर्जी पास में उल्लिखित नम्बर से सम्पर्क कर पूछा तो भास्कर ने कहा कि वह जबलपुर से लौट रहा है और इसके बाद बिलासपुर जाएगा. एसडीएम के परिचय दिए जाने पर उन्होने फोन काट दिया. एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई. सिमगा थाने में 14 मई को मामला दर्ज कर लिया गया है.

http://Huawei Y9s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now