रायपुर. राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है. सुखनंदन राठौड़ को एएसपी- एटीएस, रामगोपाल करियारे को ज़ोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को एएसपी गौरेल-पेंड्रा-मरवाही, कीर्तन राठौड़ को एएसपी रायपुर ग्रामीण, अभिषेक वर्मा को एएसपी कोरबा और लखन पटले को एएसपी रायगढ़ बनाया गया है.
https://T20 WC : टीम इंडिया में सरप्राइज सिलेक्शन, इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री ने सबको चौंकाया

https://स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसा, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 17 सितम्बर को
कांकेर. डीएमएफ मद के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ नर्स, लैब टैक्निसियन, फार्मेसिस्ट और ड्रेसर के पद पर संविदा भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा केवल कांकेर जिला के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 17 सितंबर दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है. जिसके लिए परीक्षा केन्द्र भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर को बनाया गया है. समस्त पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से उनके पते पर प्रेषित किया गया है, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं हो पायी है तो, 16 सितम्बर तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं.







