रायपुर. राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. इन सभी को प्रदेश के 28वें जिला पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में पदस्थ किया गया है. बीसी साहू को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अपर कलेक्टर, बीसी एक्का संयुक्त कलेक्टर, डिगेश पटेल और देव सिंह उईके डिप्टी कलेक्टर बनाए गए है.
http://दिल्ली हिंसा : आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का केस दर्ज, पार्टी ने किया सस्पेंड
http://जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं उनका धान खरीदेगी सरकार : भूपेश
प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
महासमुंद. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र प्रेषित कर जिले में गत 24 एवं 25 फरवरी 2020 को असामयिक वर्षा, आंधी, तूफान से हुई क्षति का तत्काल सर्वेक्षण एवं आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए है. पत्र के माध्यम से उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कहा है कि तत्काल अपने-अपने तहसील क्षेत्र के राजस्व अमलों तथा कृषि विभाग के अमलों का संयुक्त टीम गठित कर वर्षा से हुए क्षति का सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्राप्त करें तथा नियमानुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रभावित किसानों, व्यक्तियों को मुआवजा राशि का वितरण करने की कार्रवाई करें.
http://किशनपुर हत्याकांड की राजभवन में गूंज, राज्यपाल से मिला पीड़ित परिवार







