नई दिल्ली. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लव रंजन की इस फिल्म में दोनों कलाकार लव और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर मस्ती से भरपूर नजर आ रहा है. रणबीर और श्रद्धा दोनों ही अपने किरदारों में जम रहे हैं. दोनों का मस्ती भरा अंदाज दिखा रहा है कि फिल्म में काफी फन जोड़ा गया है. वहीं, फिल्म में एक सरप्राइज एलिमेंट भी है और वह बोनी कपूर. फिल्ममेकर बोनी पहली बार इस फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.
https://चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया एक्शन
ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की कैमिस्ट्री को आसानी देख सकते हैं, जिससे आप ये कह नहीं सकते हैं कि ये दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं. इस मजेदार ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है. इससे पहले ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है. ऐसे में अब फैंस रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं. बता दें कि लव रंजन की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी.
https://मुख्यमंत्री ने कहा- ससुराल आया हूं, सब कका कह रहे हैं कोई फूफा नहीं कह रहा










