नई दिल्ली. तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म ‘लूप लपेटा’ में तापसी और ताहिर के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य हैं. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ मजेदार झोल, एक्शन और कंफ्यूजन देखने को मिलने वाला है. खबरों के मुताबिक, ये फिल्म जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फिल्म को लिखा डॉक्टर विनय छावल, आकाश भाटिया, अर्णव वेपा नन्दूरी और कटाव पेड़गांवकर ने लिखी है. फिल्म ‘लूप लपेटा’ नेटफ्लिक्स पर 4 फरवरी को रिलीज होगी.
https://WHO की चेतावनी- डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन
ये कहानी है सवी और सत्या की. दोनों एक दूसरे से मिले और उन्हें प्यार हो गया. लेकिन सत्या की कैसीनो जाने की आदत के चलते दोनों एक बड़ी परेशानी में फंस जाते हैं. इसी के बाद शुरू होता है सवी की जिंदगी का ‘लूप’. सत्या 50 लाख रुपए जुए में हार चुका है और अब उसे बचाने के लिए सवी को 50 मिनट में 50 लाख रुपए का बंदोबस्त करना है. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. सवी इन 50 मिनटों को बार-बार जी रही है, यानी उसकी जिंदगी लूप में चलने लगी. ऐसा क्यों हो रहा है, ये फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा.
https://बजट स्मार्टफोन OPPO A16K भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत










