नई दिल्ली. सूरज पंचोली और इसाबेल कैफ की फिल्म टाइम टू डांस का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के साथ कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में इसाबेल एक डांसर बनी हैं, जो एक चोट के चलते अपने पार्टनर को खो देती हैं और अकेली पड़ जाती हैं. इसाबेल ने एक डांस कम्पटीशन में हिस्सा लिया है, जिसमें उनका जीतना बेहद जरूरी है. सूरज पंचोली इस कम्पटीशन को जीतने में इसाबेल की मदद करते नजर आने वाले हैं. सूरज इस फिल्म में इसाबेल के प्यार में पड़े नजर आएंगे, साथ ही इसाबेल के एक्स डांस पार्टनर को कड़ी टक्कर और मुंहतोड़ जवाब भी देंगे.
http://गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में होंगे विकसित : भूपेश
फिल्म के ट्रेलर में आप दोनों को जबरदस्त डांस करते भी देख सकते हैं. इसाबेल की एक्टिंग भी अच्छी लग रही हैं. फिल्म टाइम टू डांस में सूरज पंचोली और इसाबेल कैफ के साथ राजपाल यादव नजर आने वाले हैं. इसके अलावा कुछ विदेशी एक्टर्स भी इस फिल्म में दिखाएंगे. फिल्म की कहानी भी विदेशी लोकेशन पर ही बेस्ड है. टाइम टू डांस का निर्देशन Stanley Menino D’Costa और उन्होंने ही इसे लिखा भी है. फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर और साथी लेखक दीपक द्विवेदी हैं. Lizelle D’Souza ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है. फिल्म 12 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखिए ट्रेलर-
http://भारत ने 2 दिन में ही जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 की बढ़त










