नई दिल्ली. एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. तापसी ने अपनी शानदार अभिनय से एक बार फिर लोगों के बीच धमाल मचाती नजर आ रही हैं. लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है. कच्छ के नमक के दलदल में स्थापित, ‘रश्मी रॉकेट’ एक छोटे से गांव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे एक उपहार से नवाजा गया है. वह एक अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है, जो फिनिश लाइन को पार करने का सपना देखती है. अपने सपनों को पूरा करने की यात्रा में उसे जल्द ही पता चलता है कि फिनिश लाइन की दौड़ कई बाधाओं से भरी हुई है.
https://डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपए से कम
जो एक एथलेटिक प्रतियोगिता की तरह नजर आ रहा है, वह सम्मान और यहां तक कि अपनी पहचान के लिए उसकी व्यक्तिगत लड़ाई में बदल जाता है. यह फिल्म प्रभावशाली डायलॉग, भावनाओं और तापसी पन्नू के अभिनय कौशल के साथ ड्रामा से भरपूर है. बता दें कि रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडड़िया द्वारा निर्मित ‘रश्मी रॉकेट’ नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है और इसमें सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं. गौरतलब है कि ‘रश्मि रॉकेट’ का प्रीमियर 15 अक्टूबर को ज़ी5 पर होगा.
https://एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन










