नई दिल्ली. एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘छोरी’ एक पुरस्कृत और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित मराठी फिल्म ‘लापाछापी’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा मिता वशिष्ठ, राजेश जायस, यानिया भारद्वाज और सौरभ गोयल ने अभिनय किया है.
https://Samsung Galaxy A32 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
फिल्म ‘छोरी’ 26 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर के लिए तैयार है. ट्रेलर आपको ‘छोरी’ की दुनिया की एक झलक देता है, जिसमें साक्षी (नुशरत भरूचा) को राक्षसों और कई चीजों से निपटना पड़ता है. हर दृश्य के साथ तनाव बढ़ता जाता है और दर्शकों को कई ऐसे सवालों के जवाब देने के लिए छोड़ देता है- क्या साक्षी खुद को बचा पाएगी? क्या वह अपने अजन्मे बच्चे की रक्षा कर पाएगी? साक्षी की खोज दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाती है, जिसमें हॉरर, रोमांच और थरथराहटपन का एहसास है.
https://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए दो खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट










