नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की तमिल फिल्म फ्रेंडशिप का ट्रेलर रिलीज हो गया है. तेलुगू और तमिल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर की बात करें तो इसमें कॉलेज लाइफ की कॉम्प्लिकेटेड स्टोरी दिखाई गई है. पहले तो सारे स्टूडेंट्स खूब एंजॉय करते हैं और सबकुछ ठीक चल रहा होता है. मगर इसके बाद अचानक से चीजें बिगड़ने लग जाती हैं. पुलिस हरभजन सिंह और उनके साथियों को गिरफ्तार कर के ले जा रही होती है. साथ ही उसका कोई ठोस कारण भी नहीं होता है.
https://मां को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, इलाज के दौरान मौत, बेटा गिरफ्तार
बाद स्टूडेंट्स न्याय के हक में अपनी आवाज उठानी शुरू करते हैं. फिल्म की कहानी में पॉलिटिकल एंगल बनता भी नजर आ रहा है. अब ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने किया है. फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन एक अहम रोल में नजर आएंगे. इशके अलावा सतीश फिल्म में हरभजन सिंह के दोस्त का रोल प्ले करेंगे.
https://निपाह पर AIIMS विशेषज्ञ ने चेताया- बिना धोए फल खाना खतरनाक










