नई दिल्ली. मणिरत्नम की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. 3.23 मिनट के वीडियो ने में हर किरदार की झलक देखने के लिए मिल रही है. इसमें सिंहासन के लिए घमासान युद्ध होता दिख रहा है. ट्रेलर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया है. इसका ट्रेलर इतना भव्य और धमाकेदार है कि इसे देखकर तो आप ‘बाहुबली’ तक को भूल जाने वाले हैं. ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन में 10वीं सदी के चोलों के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया है. इसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन रानी नंदिनी के किरदार में हैं. एक्ट्रेस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आने वाली हैं. राजकुमारी रानी नंदिनी के किरादर में वो प्रतिशोध लेने के मिशन पर हैं और ऐतिहासिक नाटक में मंदाकिनी देवी की भूमिका निभाएंगी.
https://शिक्षकों के 12489 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा आयोजन
उनके अलावा फिल्म में शोभिता धूलिपाला भी अहम भूमिका में हैं. वो इसमें रानी वनथी का रोल निभाएंगी. इसके साथ ही साउथ स्टार विक्रम भी धांसू अंदाज में युद्ध लड़ते हुए नजर आने वाले हैं. बता दें कि विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. अभी इसका पहला पार्ट ही बनकर तैयार हुआ है, जिसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, लाल और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है. जबकि इसे रवि वर्मन ने शूट किया है. मूवी का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. ये फिल्म आईमैक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली पहली तमिल फिल्म होगी.
https://गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, इमोशंस, कॉमेडी और ड्रामा से है भरपूर










