আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वेब सीरीज ‘द विचर: ब्लड ओरिजिन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Published on: December 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स ने ‘द विचर: ब्लड ओरिजिन के लिए अपना ट्रेलर जारी कर दिया है. यह वेब सीरीज चार एपिसोड की होगी. जिसका पहला एपिसोड 25 दिसंबर को आएगा. द विचर की कहानी 1,200 साल पहले की कहानी पर बेस्ड होगी. बता दें, सोशल मीडिया पर इसके ट्रेलर के सामने आते ही छा चुकी है. सोफिया ब्राउन और लॉरेंस ओफुरेन इस सीरीज में ईले और फजल की भूमिका निभा रहे हैं, ये दो ऐसे योद्धा हैं जो अपने विरोधी गुटों से अलग हो गए हैं.

https://महाकाल मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मियों का फिल्मी गाने पर डांस, बर्खास्त

वहीं, मिशेल योह ‘स्कियन’ की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो एक तलवार बाज हैं यानी वह तलवार चलाने में माहिर हैं. दूसरी ओर, मिरेन मैक ‘राजकुमारी मर्विन’ और लेनी हेनरी ‘संत बालोर’ की भूमिका में दिखाई देंगे. बता दें, सारा ओगोर्मन और विक्की ज्यूसन द्वारा निर्देशित इस सीरीज के लिए डेक्लान डे बर्रा लेखक और शो रनर हैं. दर्शकों को इस सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि 25 दिसंबर से दर्शक इस सीरीज का घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ लुफ्त उठा सकते हैं.

https://मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 2 की मौके पर ही मौत; 22 घायल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now