আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलटा ट्रैक्टर, चार की मौत

Published on: April 8, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोना में एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को 112 एम्बुलेंस की मदद से निकटतम अस्पताल में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार बसना के समीप ग्राम जामडी से एकसिया कार्यक्रम में ट्रैक्टर से भालूकोना जा रहे थे. पर भालूकोना पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बच्चों से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के एक खेत में पलट गया.

https://रेपो रेट में 11वीं बार भी बदलाव नहीं, FY23 में 5.7% महंगाई का अनुमान

इस घटना में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम भालूकोना जाने के लिए निकले थे. ट्रैक्टर पलटने से लोग ट्रैक्टर-ट्राली में दब गए थे. जिसकी वजह से 4 की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को 112 एम्बुलेंस की मदद से निकटतम अस्पताल में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी समय तक चीख-पुकार मची रही. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है. उन्होंने सरायपाली एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए.

https://अब किसी भी ATM से बिना कार्ड के निकाल पाएंगे पैसे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now