আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जमीन का पट्‌टा बनवाने के नाम पर लोगों से रुपए लिया, बनवाया पत्नी के नाम पर!

Published on: October 22, 2019
---Advertisement---
विशाल सिंह

भैयाथान. ग्राम जूर (बजा) के करीब 50 किसानों ने सोमवार को एसडीएम का घेराव कर दिया. किसानों का आरोप है कि भू-माफिया गंगाराम साहू के खिलाफ शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती. यहां तक कि पटवारी प्रतिवेदन देते-देते थक गए हैं. ग्रामीणों ने अधिकारी से कहा कि उक्त व्यक्ति ने अनेक लोगों से जमीन का पट्‌टा बनवाने के नाम पर रुपए लिया है और अधिकारियों से मिलीभगत कर करीब 25-30 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा अपनी पत्नी और कुछ ग्रामीणों के नाम पर बनवाया है. जिससे पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं. एसडीएम के जांच आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए.

http://सीएम भूपेश बोले- एक बार का था वादा, अब नहीं होगी कर्जमाफी

https://youtu.be/bFuYYb39lvo

http://VIDEO : पागलपंती का ट्रेलर रिलीज, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

राज्यपाल ने जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज ग्राम सुपेबेड़ा में जिला अधिकारियों की बैठक में कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से किडनी पीड़ित परिवारों की सूची बनाई जाए. उन्होंने यहां जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इस अभियान के माध्यम से वे खानपान एवं दवाइयों सम्बधी जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करें. उन्होंने अधिकारियों से तेल नदी पर पुल, इंदागांव सबस्टेशन, वाटर फिल्टर प्लांट कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, बिन्द्रा नवागढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी, राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now