पिथौरा. स्थानीय प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार 18 नवंबर को दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों एवं कोरोना विपदा में सहयोग करने वाले नगरजनों एवं अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा. प्रेस क्लब के महासचिव मनोहर साहू ने उक्त संबंध में बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब पिथौरा द्वारा 18 नवंबर गुरुवार को दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय वन काष्ठागार हाल में किया गया है. दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह 10 बजे से 1 वजे तक होगा. इस सत्र में मुख्य राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह (अध्यक्ष वन विकास निगम एवं विधायक बसना) कार्यक्रम के अध्यक्ष, द्वारिकाधीश यादव (संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक खल्लारी) विशिष्ट अतिथि, आत्माराम यादव (अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा),
https://Honda Grazia125 Repsol Team Edition भारत में लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज
कुलवंत खनूजा (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा), आनंद साहू (अध्यक्ष प्रेस क्लब महासमुंद), नीरज गजेन्द्र (वरिष्ठ पत्रकार) एवं प्रेमलाल सिन्हा (अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज पिथौरा) होंगे. द्वितीय सत्र- दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा. इसके मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू (सांसद, महासमुंद लोकसभा) होंगे. अध्यक्षता संपत अग्रवाल (संस्थापक नीलांचल सेवा समिति) एवं विशिष्ट अतिथि शंकर अग्रवाल (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा व वरिष्ठ पत्रकार), प्रेमशंकर पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), कृष्णानंद दुबे (वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद), केपी साहू (प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ जनादेश एवं वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद), दिलप्रीत सिंह खनूजा (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा) होंगे. कार्यक्रम के दोनों सत्रों में पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सिखाए जाएंगे. इसके बाद स्व. मनोरमा देवी स्मृति कलमवीर सम्मान एवं विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मान होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने प्रेस क्लब के सभी सदस्य जुटे हैं.
https://बेटी की लव मैरिज से नाराज था पिता, अनाचार के बाद गला घोंटकर कर दी हत्या







