पिथौरा. कोविड बंदिशों से ढील मिलते ही इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है. दशहरा के दिन रावण भाठा मैदान में रावण का 40 फ़ीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा. बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित है. नगर में इस वर्ष नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के नेतृत्व में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो गई है. इस बार भी नगर के दो युवा कलाकार आकाश यादव एवं प्रकाश यादव द्वारा बनाया जा रहा है. इसके अलावा नगर पंचायत के कर्मी श्याम तिवारी पार्षद टेकु साहू एवं तरुण पांडेय भी लगातार तैयारी में जुटे हैं. कल दशहरा के दिन रामलीला के बाद छत्तीसगढ़ी भजन सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम रात 10 बजे से प्रारंभ होगा. दो वर्ष बाद हो रहे सार्वजनिक कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटना तय माना जा रहा है.
https://प्रदेश कांग्रेस महासचिव के बेटे ने SDOP को पीटा, 6 गिरफ्तार
मंत्री डॉ. डहरिया ने अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
महासमुंद. नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को सरायपाली में डॉ भीमराव अंबेडकर मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सरायपाली के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. इनमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती नम्रता जैन, तहसीलदार युवराज कुर्रे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती स्निग्धा तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान, परियोजना अधिकारी गेंदलाल नारंग, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एफ.ए. नंद एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती शीतल सिंग शामिल है.
https://बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा फेल, फिर भागे 9 अपचारी बालक







