पिथौरा. नगर के समीप ढांक टोल प्लाजा के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. टोल कर्मियों ने प्रबंधन से वेतन वृद्धि की मांग की है. जानकारी के अनुसार एन एच ए आई द्वारा संचालित ढांक टोल प्लाजा में करीब दो दर्जन कर्मचारी कार्यरत हैं. इन कर्मियों को टोल प्रारंभ होने के बाद से अल्प वेतन दिया जा रहा था. कर्मियों का कहना है कि वर्तमान में कमरतोड़ महंगाई से अब उन्हें अपना घर-परिवार चलाने में भी दिक्कत हो रही है.
http://अवैध वसूली राशि का हिस्सा मांगने वाले खनिज विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित
प्रबंधन से वेतन बढ़ाने की मांग करने पर प्रबंधन द्वारा कर्मियों को तोड़ने की नीयत से कुछ कर्मियों का वेतन तो बढ़ा दिया पर अधिकांश कर्मियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. ज्ञात हो कि टोल में कार्य करने वाले कर्मियों को टोल प्लाजा में अत्यंत कठिन ड्यूटी करनी होती है बावजूद इन्हें अल्प वेतन में ही गुजारा करना पड़ रहा है. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पिथौरा पुलिस टोल प्लाजा पहुंच चुकी है. प्रबंधन एवं कर्मियों के बीच समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं.
http://निजी दुकानदारों को भी सरकारी रेट पर बेचना होगा रासायनिक खाद, शिकायत पर होगी कार्रवाई







