আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी के लिए किसानों को 27 से किया जाएगा टोकन वितरण

Published on: November 24, 2020
---Advertisement---

रायपुर. समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए किसानों को 27 नवंबर से टोकन वितरण किया जाएगा. खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 2.49 किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है, जिन्हें मिलाकर कुल 21 लाख 48 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है. इस वर्ष धान विक्रय हेतु कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या गतवर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने कहा है कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए, उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

http://राज्य में कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां प्रगति पर



विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत कुल किसानों में सें 19.55 लाख किसान पंजीयन विगत वर्ष से कैरी-फारवर्ड किए गए हैं. इन कैरी-फारवर्ड कृषकों में से 51 हजार 776 कृषकों का पंजीयन फौती, जमीन बिक्री आदि कारणों से निरस्त किया गया, जो कि प्रतिवर्ष होने वाली प्रक्रिया है. इस वर्ष 2.49 लाख किसानों का नवीन पंजीयन भी किया गया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु समिति स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं. सॉफ्टवेयर में उपार्जन केन्द्रों की मैपिंग का कार्य जारी है. विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण का कार्य प्रगति पर है. धान खरीदी हेतु गतवर्ष की भांति खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व 27 नवंबर 2020 से टोकन वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

http://केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल ऐप पर लगाया बैन, सुरक्षा-संप्रभुता के लिए बताया खतरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now