नई दिल्ली. राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ की गाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. फिल्म के टाइटल ट्रैक में भूमि पेडनेकर और राजकुमार की शादी का नजारा देखने को मिल रहा है. टाइटल ट्रैक में भूमि पेडनेकर और राजकुमार की जोड़ी काफी जच रही है और गाना बिलकुल पार्टी सॉन्ग है. इस गाने को नकाश अजीज ने गाया है और म्यूजिक तनिष्क बागची का है. लोगों को यह टाइगल ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. गाने में राजकुमार एकदम देसी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं.
https://आवेदक को शुल्क लौटाने राज्य सूचना आयोग का जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश
सूट-बूट पहन कर राजकुमार को वीडियो में नाचता देख कर आप भी अपने कदम थिरकाए बिना नहीं रह सकेंगे. मूवी टाइटल ट्रैक मनोरंजन से भरपूर यानी काफी मस्त है. बता दें कि राजकुमार राव की ‘बधाई दो’ को आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ का सीक्वल बताया जा रहा है. बधाई हो में संवेदनशील मुद्दे को कॉमेडी का तड़का लगा कर जनता के सामने रखा गया था. बधाई दो का कॉन्सेप्ट भी ऐसा ही है. बधाई दो में राजकुमार एक गे की भूमिका अदा करेंगे. वहीं भूमि लेस्बियन की. शादी के बाद एक गे और लेस्बियन का मिलन क्या रंग लाएगा. ये देखने के लिये 11 फरवरी तक इंतजार करिए.
http://ट्राई का निर्देश, ग्राहकों को 28 नहीं 30 दिन की वैलेडिटी वाला प्लान दें टेलिकॉम कंपनियां










