जांजगीर-चांपा. सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत, बीएमओ पामगढ़ और पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध के तहत पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ प्रज्ञा ताम्रकार को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है. जारी शो कॉज नोटिस के अनुसार सिविल सर्जन द्वारा जिला चिकित्सालय में दो महिला चिकित्सक पदस्थ होने के बावजूद दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के लिए आवश्यक मुलाहिजा व्यवस्था नहीं करने को गंभीर अनियमितता एवं स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने का जिम्मेदार मानते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया गया है.
http://क्लास रूम से खींचकर छात्र को बाहर निकाला और चाकुओं से गोदकर कर मार डाला, एक गिरफ्तार, एक फरार
इसी प्रकार बीएमओ पामगढ़ को सीएससी पामगढ़ में महिला चिकित्सक पदस्थ होने के बावजूद पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल रेफर करने पर गंभीर अनियमितता मानते हुए कारण बताओ सूचना जारी किया गया है. सीएससी पामगढ़ में संविदा अनुबंध के आधार पर पदस्थ डॉ प्रज्ञा ताम्रकार द्वारा ड्यूटी में नहीं होने के कारण मुलाहिजा से मना करने पर शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है.
http://अब आ सकता है कोविड-22, डेल्टा वेरिएंट से भी होगा खतरनाक







