আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्टअटैक से निधन

Published on: August 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (41) का गोवा में हार्टअटैक से निधन हो गया. बताया जा रहा है कि सोनाली अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा गई थीं. इधर, नवीन जयहिंद ने सोनाली फोगाट की मौत को संदिग्ध बताया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सीबीआई जांच कराने की मांग की है. बता दें कि सोनाली टिकटॉक वीडियोज के जरिए फेमस होने के बाद सोनाली फोगाट 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं. बाद पार्टी ने उन्हें हरियाणा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

https://छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

बता दें कि सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और लगातार वीडियोज व फोटोज शेयर करती रहती थीं. सोनाली ने निधन से 12 घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली थी, जिसमें उन्होंने एक पुराने गाने पर अपना एक वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया था. उससे कुछ देर पहले ही सोनाली ने अपने फोटोज भी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- सोनाली फोगाट. हमेशा तैयार, स्माइल, स्ट्रॉन्ग, रियल बॉस लेडी, दबंग, हरियाणा.

https://डीईओ के आदेश के बाद भी जानकारी देने में कोताही बरत रहे बीईओ!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now